क्राइम

मेरठ में पुलिस ने पकड़े 53 लाख के नकली नोट, होमगार्ड समेत 6 गिरफ्ता

मेरठ- 22 जुलाई। मेरठ में पुलिस ने नकली करेंसी बाजार में खपाने के षड्यंत्र का भंड़ाफोड करते हुए 53 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए। पुलिस ने होमगार्ड समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन नोटों को कांवड़ यात्रा के दौरान बाजार में चलाने की योजना बनाई गई थी।

पुलिस लाइन में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि एसओजी, लिसाड़ी गेट और गंगानगर पुलिस ने नकली नोट बाजार में चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। उनके कब्जे से 53 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए। यह गिरोह अब तक 50 लाख रुपए बाजार में चला चुका है। कांवड़ यात्रा के दौरान फिर से नकली नोट बाजार में चलाने की तैयारी थी। पुलिस ने एक होमगार्ड सत्येंद्र शर्मा, उसके भाई कृष्ण शर्मा, मोहसिन, नाजिम, महताब और अरशद को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को तीस हजार रुपए के बदले में एक लाख रुपए के नकली नोट देने का लालच देता था। अपने जाल में फंसते ही गिरोह के बदमाश लोगों को पहले असली नोटों को नकली नोट बताकर देते थे। बाजार में नोट चलने के बाद लोग उनके चंगुल में फंस जाते थे। बदमाशों के कब्जे से 15 हजार रुपए के असली नोट भी बरामद हुए।

होमगार्ड और उसका भाई करते थे बदमाशों की मदद—

एसपी क्राइम ने बताया कि जब लोग नकली नोट की खेप लेने आते थे तो गिरोह के बदमाश उन्हें अपने ठिकानों को बुलाते थे। जैसे ही लोगों को नकली नोट देने के बदले असली नोट लेते थे तो गिरोह में शामिल होमगार्ड और उसका भाई कृष्ण शर्मा पुलिस की वर्दी में पहुंच जाते थे। दोनों नकली नोट देने आए गिरोह के सदस्य और बैग को पकड़ लेते थे। जिसे देखकर नोट लेने आया व्यक्ति डर जाता था तो होमगार्ड उसे डांट-डपट कर भगा देता था। ठगी का शिकार व्यक्ति डर के चलते शिकायत भी नहीं करता था।

गड्डी में लगाते थे चार-पांच असली नोट—

यह गिरोह नकली नोट की गड्डी में ऊपर और नीचे चार-पांच असली नोट लगाते थे, जबकि बीच में नोट के साइज के कटे हुए सफेद पेपर लगाते थे। गड्डी को बंडल में बंद कर लोगों से ठगी करते थे। बदमाशों ने 25 लाख रुपए के नकली नोट कांवड़ यात्रा में चलाने का निर्णय लिया था। उससे पहले ही पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ लिया। इन बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर और नकली नोट बरामद करने में जुटी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button