
मुजफ्फरपुर में महात्मा गांधी पार्क बनकर तैयार,नए साल में मिलेगी शहरवासियों को सौगात
मुजफ्फरपुर-25 दिसम्बर। जिले के प्रसिद्ध लंगत सिंह कॉलेज कैंपस में स्थित गांधी कूप के समीप करीब 4500 वर्ग मीटर में महात्मा गांधी पार्क बनकर तैयार हो गया है। नए साल के अवसर पर शहर वासियों के लिए एक सौगात के रूप में इसे खोला जाएगा। खासकर वैसे छात्रों के लिए जो कॉलेज के हॉस्टल में रहकर या फिर कॉलेज कैंपस में रहकर अपनी पढ़ाई करते हैं।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर ओपी राय ने बताया कि नए वर्ष पर शहर वासियों को यह सौगात दी जाएगी। खासकर छात्रों के लिए यह बड़ी सौगात है। इसमें छात्र बैठ कर अपना ग्रुप डिस्कशन से लेकर पढ़ाई-लिखाई की तमाम चीजें एक ग्रुप बना कर सकते हैं। प्राकृतिक वातावरण में बैठकर शिक्षा की अलख जगाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें 12 स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी, जो 06 स्टाफ सुरक्षा के लिहाज से गार्ड के तौर पर काम करेंगे तथा अन्य 06 स्टॉप माली के रूप में यहां लगे पेड़-पौधों की देख-रेख करेंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि अपनी ख्याति के लिए मशहूर मुजफ्फरपुर का यह कॉलेज एक बार फिर यहां से छात्रों के लिए शिक्षा दीक्षा के क्षेत्र में काफी अहम रोल अदा करेगा।



