मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवादी बताए जाने पर बिफरे लालू, कहा- मोदी के बच्चे नहीं है, इसलिए वह ऐसा कह रहे हैं
पटना- 11 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवाद का असली चेहरा कहे जाने पर बिहार की सियासत गर्म है। इस मामले में अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी के बच्चे नहीं है, इसलिए वह ऐसा कह रहे हैं।
पटना स्थित आवास पर आज पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कुछ पार्टियों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले के बयान पर लालू प्रसाद ने कहा कि उनका कोई बच्चा नहीं है। यहां तक नीतीश कुमार का एक बेटा है लेकिन वह राजनीति में आना नहीं चाहता है। अब जब उनके साथ ऐसी स्थिति है तो क्या कहेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इन लोगों को बाल-बच्चा दे और वो राजनीति में आये।
लालू यादव के बाद तेजस्वी यादव भी नहीं रुके। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को समाजवादी कहने पर कहा कि कौन झूठ बोल रहा है कौन सच सब जानता है। पहले प्रधानमंत्री यह बताएं कि उन्होंने ही कहा था कि जदयू दमनकारी पार्टी है। नीतीश कुमार ने कहा था कि भाजपा बड़का झूठा पार्टी है। सही क्या है पहले वाले मोदी, या अब वाले मोदी। कौन सही है पहले वाली नीतीश कुमार या अब वाले नीतीश कुमार पहले फैसला करें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवादी बताए जाने पर बिफरे लालू
Lalu furious for calling the chief minister a socialist
पटना, 11 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवाद का असली चेहरा कहे जाने पर बिहार की सियासत गर्म है। इस मामले में अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी के बच्चे नहीं है, इसलिए वह ऐसा कह रहे हैं।