
मुंगेर: 6 अपराधी हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार
मुंगेर- 9 मई। जिले की आसूचना ईकाई और बरियारपुर थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 6 कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं । सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
एसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी कल्याणटोला स्थित ओम साई राम होटल से 30 मीटर दक्षिण सुनसान इलाके पर बने अर्द्धनिर्मित मकान के सामने से हुई है । उन्होंने कहा गिरफ्तार अपराधियों में सिट्टू कुमार यादव निवासी गांधीपुर , भोला सिंह निवासी गांधीपुर , फंटुस कुमार निवासी काला टोला , विक्रम यादव निवासी सोतीपुर परिया , रोहित कुमार निवासी बरियारपुर बस्ती , मोहित कुमार गांधीपुर निवासी हैं । सभी अपराधी मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र का निवासी हैं । इनके पास से देसी पिस्टल एक पीस मैगजीन सहित , देसी कट्टा दो पीस , पिस्टल मैगजीन एक 26 पीस गोलियां 4 0 पिस्टल मैगजीन एक , 26 पीस गोलियां , चार हजार 720 रुपये कैश , पांच मोबाइल फोन और तीन बाइकें बरामद की गई हैं ।
पकड़े गए विक्रम यादव के खिलाफ असरगंज , तारापुर , सुल्तानगंज और जमालपुर जीआरपी थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं । इसकी तलाश लंबे सम से पुलिस कर रही थी । भोला सिंह , फंटूस कुमार और रोहित कुमार के खिलाफ धारा- 341 , 323 , 307 , 504 , 506 और आर्म्स एक्ट का मामला बरियारपुर थाने में दर्ज है । सिट्टू कुमार की बात करें तो इसका भी क्राइम रिकार्ड कम नहीं है । रोहित कुमार पर दहेज अधिनियम केस दर्ज है । लूट , हत्या जैसे मामलों पर फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।



