
मिथिला महिला कालेज आजमनगर में NOU के अध्ययन केंद्र का उद्घाटन
दरभंगा-26 दिसंबर। मिथिला महिला महाविद्यालय आजमनगर, दरभंगा में नालंदा खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र सह कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। साथ ही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा के अभिषद् एवं अधिषद् से पारित पद सृजन,अतंर्लीनिकरण एवं सेवा सामंजन हुए शिक्षकों को शासीनिकाय द्वारा सभी अनुशंसित शिक्षक को सेवा नियमतीकरण(confirmation ) का पत्र भी सौंपा गया। 42 अनुशंसित शिक्षकों को पत्र सौंपा गया। साथ ही नालंदा खुला विश्वविद्यालय के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गयी। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० घनश्याम राय अपने उदबोधन् में सभी फैकल्टी पर विस्तृत चर्चा किये। डॉ राय ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार झा ने पाग चादर देकर कुलसचिव डॉ घनश्याम राय का सम्मान किया। कुलसचिव ने अपने संबोधन में कहा कि यहां इंटर से लेकर एमएससी तक की पढ़ाई होगी। एम ए, एमएससी में क्रमशः 15 और 09 विषयों सहित विभिन्न वोकेशनल कोर्स, डिप्लोमा तथा पत्रकारिता आदि की शिक्षा यहां होगी उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई में 25 % की छूट होगी। उन्होंने महाविद्यालय का कोड 257 आवंटित करने की भी सूचना दी।
उद्घाटन सह कार्यशाला में शासीनिकाय के सभी उपस्थित थे। जिसमें शासीनिकाय के अध्यक्ष डा० अर्जुन सहनी, सचिव सह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डा० कामेश्वर पासवान,शिक्षाविद् डा० पुनम झा,प्रभारी प्रधानाचार्य डा० संजय कुमार झा और शिक्षक प्रतिनिधि अखिल रंजन झा,साथ ही महाविद्यालय के सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य, छात्र जाप के प्रदेश प्रवक्ता दीपक कुमार झा एवं नालंदा खुला विश्वविद्यालय मिथिला महिला महाविद्यालय अध्ययन केंद्र के समन्वयक अरविंद ठाकुर के साथ ही बहुत सारे शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।



