ताज़ा ख़बरें

मांगें मान ली जाने पर पुतिन यूक्रेन से वार्ता के लिए तैयार,रूसी राष्ट्रपति ने रखीं ये तीन शर्तें

मॉस्को- 05 मार्च। यूक्रेन से युद्ध के 9वें दिन रूस के राष्ट्रपति ब्वादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी मांगों को मान लिया जाता है तो वो यूक्रेन से वार्ता के लिए तैयार हैं। साथ ही पुतिन ने यूक्रेन के शहरों पर बमबारी के आरोपों से इनकार किया है।

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि यूक्रेन के शहरों पर बमबारी की खबरें गलत एवं फर्जी हैं। पुतिन का यह बयान उनकी जर्मन चांसलर ओलाफ सोल्ज के साथ बातचीत के दौरान आया। पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य बड़े शहरों में हवाई हमलों की खबर एक दुष्प्रचार है। उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन पर बातचीत तभी संभव है, जब उनकी मांगें मान ली जाएं।

क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस के लिए यूक्रेनी पक्ष और अन्य सभी के साथ वार्ता का विकल्प खुला है लेकिन शर्त है कि रूस की सभी मांगों को मान लिया जाए।

इसमें यूक्रेन का तटस्थ एवं गैर परमाणु देश होना,उसके द्वारा क्रीमिया को रूस का हिस्सा मानना और पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों की संप्रभुता की शर्त शामिल है। इसमें दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की वार्ता को लेकर उम्मीद जाहिर की गई. साथ ही यह आशा जताई गई कि यूक्रेन की सरकार तार्किक एवं सकारात्मक रुख दिखाएगी। कीव के वार्ताकारों के अनुसार,दोनों पक्षों के बीत अगले दौर की बातचीत सप्ताहांत होने की संभावना है। यूक्रेन और रूस के बीच अब तक दो दौर की वार्ता हो चुकी है, हालांकि इस बातचीत में अभी तक कोई खास नतीजा नहीं निकला है।

उधर, रूसी संसद ड्यूमा के स्पीकर ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्डोमीर जेलेंस्की देश छोड़कर पोलैंड जा चुके हैं। हालांकि यूक्रेनी प्रशासन की ओर से इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का न्योता ठुकराते हुए कहा था कि अगर वो मदद करना चाहते हैं तो हथियार दें, उन्हें देश छोड़ने के लिए सवारी नहीं चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button