
महिलाओं को मौलिक अधिकार के प्रति जागरूकता जरूरी: अल्पना
पटना-31 अक्टूबर। राम विलास महतो वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आज गोला रोड पटना में मौलिक अधिकार एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
फाउंडेशन की संस्थापक अल्पना जी ने बताया की संविधान के द्वारा देश के सभी नागरिकों को कुछ मौलिक अधिकार दिए गए हैं। जिसके बारे में सही जानकारी मात्र कुछ लोगों के पास ही है। अधिकतर लोग जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। इसी को देखते हुए रामविलास महतो वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में इस संगोष्ठी का आयोजन खास करके ग्रामीण महिलाओं को ध्यान में रखकर किया गया। क्योंकि ज्यादातर महिलाओं को संविधान से मिलने वाले मौलिक अधिकार के बारे में जानकारी ही नहीं है। कई महिलाएं अपने अधिकारों को नहीं जानने के कारण उत्पीड़न का शिकार होती हैं।

इस अभियान की शुरुआत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह के के द्वारा किया गया l श्री सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन होते रहने चाहिए। फाउंडेशन को ऐसे कार्यक्रम करने के लिए बधाई भी दी। तथा वहां उपस्थित महिलाओं को आश्वासन भी दिया कि हर संभव विधिक सहायता निशुल्क प्रदान करेंगे।

संगोष्ठी में उपस्थित महिलाओं ने अपने अपने समस्याओं को सभी के बीच रखा उनमें से कुछ महिला घरेलू उत्पीड़न की समस्या से जूझ रही हैं जिसमें वह किस प्रकार की कानूनी सहायता ले पाएंगी उन्हें इसकी भी जानकारी नहीं है। सदस्यों एवं संगोष्ठी में आए आगंतुकों ने ऐसे कार्यक्रम करने के लिए फाउंडेशन को धन्यवाद भी किया। तथा अपने कई बहुमूल्य सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य खुशबू सिंह,ज्योति गुप्ता,सुमन किशोर, सुनीता,रश्मि,पायल,राकेश व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



