
ताज़ा ख़बरें
महाराष्ट्र में मिले 69 नए कोरोना संक्रमित, 1 मरीज की मौत
मुंबई- 15 अप्रैल। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 69 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इस दौरान एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। सूबे में वर्तमान में कोरोना के कुल 681 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 341 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज एक नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में आज 132 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 79825249 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7875620 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7727112 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 147827 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.11 फीसदी और कोरोना से मौत का औसत 1.87 फीसदी है।



