
महाराष्ट्र में कोरोना के 2172 नए मामले,22 मरीजों की मौत
मुंबई- 28 दिसंबर। महाराष्ट्र में मंगलवार को 2172 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं तथा 24 घंटे में 22 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में वर्तमान में कोरोना के कुल 11492 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें मुंबई में 5803 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 48 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 1098 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 68645512 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 6661486 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 6504831 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 141476 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 97.65 फीसदी और कोरोना से मृत्यु का औसत 2.12 फीसदी है।



