बिहार

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पटना पहुंचे लालू यादव

पटना- 17 अगस्त। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने और मंत्रिमंडल के विस्तार होने के एक दिन बाद बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी पटना आईं। पटना एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया है। इसके बाद यहां से वे सीधे राबड़ी आवास के लिए निकल गये।

पटना के लिए रवाना होने से पूर्व लालू यादव ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हटाएंगे। उन्होंने बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय मास्टर पर लगे आरोपों को निराधार बताया। भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी द्वारा कार्तिकेय मास्टर का इस्तीफा मांगे जाने पर उन्होंने कहा की सुशील मोदी झूठा है।

उल्लेखनीय है महागठबंधन की सरकार बनने और उप मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव ने दिल्ली जाकर लालू यादव से मुलाकात की थी। महागठबंधन के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लालू यादव के दोनों बेटे मंत्री हैं। इस सरकार में तेजस्वी यादव अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button