ताज़ा ख़बरें

मशरूम से हृदयरोग और मधुमेह बीमारी होती है छूमंतर : वैज्ञानिक

हमीरपुर- 25 नवम्बर। कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित मशरूम पोषक तत्वों के व्यंजन पर आयोजित प्रशिक्षण में वैज्ञानिक डाॅ.एसपी सोनकर ने कहा कि मशरूम पोषक तत्व है जिनके सेवन से हृदयरोग, मधुमेह और बच्चों में सूखा रोग जैसी बीमारी छूमंतर होती है। उन्होंने कहा कि इसका सेवन लगातार करने से सेहत भी सुधरेगी।

सुमेरपुर ब्लाक के उजनेड़ी गांव में गुरुवार को आयोजित ग्रामीण महिलाओं और युवतियों के प्रशिक्षण में राजकीय कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ.सोनकर ने कहा कि मशरूम को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से बेरी-बेरी रोग और चर्मरोग बीमारी में भी ब़ा लाभ मिलता है। केन्द्र की डाॅ.फूल कुमारी ने मशरूम के पोषक तत्वों के बारे में चर्चा हुआ बताया कि इसमें प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट, विटामिन बी सी, डी वी के तथा साथ में पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, लोहा, तांबा, एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। उन्होंने मशरूम टमाटर सूप, मशरूम पकोड़ा, मशरूम पालक, मशरूम खीर, मशरूम पराठा-पूड़ी, मशरूम शिशु आहार के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

उन्होंने सजीव प्रदर्शन करते हुए मशरूम पुलाव बनाने की विधि बताया कहा कि मशरूम 200 ग्राम धुली हुई व कटी हुई चावल ढाई सौ ग्राम, प्याज एक बड़ा बारीक कटा हुआ, काली मिर्च 10-15, बड़ी इलायची 02-03, लौंग या दालचीनी 33, तेजपत्ता दो, जीरा एक चम्मच, अदरक 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ। दो-तीन कटी हुई हरी मिर्च, देसी घी दो चम्मच, हरा धनिया 50 ग्राम बारीक कटा हुआ, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, नमक स्वाद अनुसार इत्यादि सामग्री से उत्कृष्ट गुणवत्ता युक्त मशरूम पुलाव तैयार कर नव युवतियों व महिलाओं को सिखाया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button