भारत

मप्र चुनाव की आहट के बीच केजरीवाल ने दीं 10 गारंटी, फ्री बिजली, मुफ्त इलाज का वादा

सतना- 20 अगस्त। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को सतना पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने राज्य के सामने 10 गारंटियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज हम ‘केजरीवाल की गारंटी’ जारी कर रहे हैं। हम राज्य में 24 घंटे बिजली की गारंटी देते हैं। आपने दोनों पार्टी (भाजपा एवं कांग्रेस) देख ली, लेकिन इन दोनों पार्टी पिछले 75 साल में 24 घंटे बिजली नहीं दे पाए। अगर आपको बिजली चाहिए तो आआपा को वोट दें। उन्होंने कहा कि हर पार्टी एक दूसरी पार्टी को गाली देती है, लेकिन उससे काम नहीं चलता। हम देश बनाने के लिए आए हैं। पैसे कमाने नहीं आए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि 10 गारंटियां देते हुए कहा कि हम मप्र में बिजली फ्री करेंगे। नवंबर तक के सारे पुराने बिल भी माफ होंगे। पंजाब में 16 मार्च को सरकार बनी, हमने दिसंबर तक के बिल माफ कर दिए। जैसे मैं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देता हूं, वैसी आपके बच्चों को भी मिलेगी। दिल्ली में मैंने सरकारी स्कूलों को इतना बेहतर बनाया कि चार लाख लोगों ने अपने बच्चों के नाम प्राइवेट स्कूल से कटवा दिए। कच्चे शिक्षकों को पक्का करेंगे। शिक्षकों से शिक्षा के अलावा कोई काम नहीं कराया जाएगा। दिल्ली में सबका इलाज मुफ्त है। जांच-इलाज, दवा फ्री है। मोहल्ले क्लिनिक खुल गए। कोई कार्ड नहीं लगता। मप्र में भी यही करेंगे। हर मप्र वासी का सारा इलाज फ्री होगा। अपोलो फोर्टिस मैक्स से भी शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो लाख सरकारी नौकरियां दी है। हमारी नीयत साफ है। मप्र में भी हर बेरोजगार को रोजगार देंगे। जब तक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक हर बेरोजगार को 3 हजार हर माह देंगे। सरकारी नौकरी में कोई रिश्वत नहीं लगेगी। मप्र के सरकारी दफ्तर में बिना पैसे कोई काम नहीं होता। हम भ्रष्टाचार बंद करेंगे। पंजाब में बड़े-बड़े पुराने मंत्रियों को जेल भेज दिया गया। दिल्ली में हमने टोल फ्री नंबर शुरू किया है। वहां सरकार लोगों के घर काम करने आती है। मप्र में भी यही व्यवस्था लागू करेंगे। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने की योजना दिल्ली में है। हम उन्हें 12 जगह ले जाते हैं। अभी तक 73 हजार बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस वाले ड्यूटी पर शहीद हो जाते हैं। सैनिक शहीद होते हैं तो उन्हें एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। बहुत कर्मचारी ठेके पर काम करते हैं। रोज डंडे खाते हैं, आंदोलन करते हैं। उन्हें पक्का करेंगे। आखिरी गारंटी किसानों और आदिवासियों के लिए है, लेकिन उसे अभी घोषित नहीं करेंगे। उस पर काम चल रहा है, अगली बार ऐलान करेंगे। बैठक में आप की प्रदेशाध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल एवं प्रदेश प्रभारी दिनेश चड्ढा समेत पार्टी के तमाम प्रदेश स्तरीय नेता व रीवा संभाग के जिलों के कार्यकर्ता-सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार उर्मलिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button