ताज़ा ख़बरें

मधुबनी:- T-20 शील्ड पर हरिने का कब्जा,जयनगर टीम को 7 विकेट से हराया

मधुबनी- 21 फरवरी। हरलाखी प्रखंड के दीनदयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव के द्वारा आयोजित श्रंद्धाजलि कप प्रतियोगिता टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार इलेवन हरिने की टीम ने जयनगर के टीम को सात विकेट से हराकर विजेता शील्ड कप पर अपना कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जयनगर की टीम ने निर्धारित 20 ऑवर में 9 विकेट की नुकसान पर 157 रन बनाया। जबकि जवाब में उतरी हरिने की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज तीन विकेट के नुकसान पर ही जयनगर के टीम को पराजित कर दी।

मौके पर मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव व अम्बिका गुलाब यादव के हाथों विजेता टीम को शील्ड कप प्रदान किया गया। जबकि उपविजेता टीम को एफसीसी टूर्नामेंट के प्रायोजक तेजस टीवीएस के संचालक डॉ. संतोष सिंह कुशवाहा के हाथों शील्ड कप दिया गया। मैन ऑफ द मैच हरिने टीम के खिलाड़ी सोनू गुप्ता को भाजपा के वरिष्ठ नेता गौड़ी शंकर महतो ने दी। वहीं एफसीसी की ओर से विजेता टीम को 21हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये पुरुस्कार के रूप में दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और दोपटा से स्वागत किया गया।

मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है।खेल एक तरफ जहां मनोरंजन का बेहतर साधन है,तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी है। कहा कि भारत का प्रतिभा गांव में छुपी हुई है। युवा ही हमारे देश की आन,मान,शान व ताकत हैं। युवा अगर चाहे तो प्रतिभा के बल पर खेल जगत में भी अपना करियर बना सकते है, इसके लिए युवाओं में खेल के प्रति जज्बा-जुनून होने चाहिए. साथ हि उन्होंने कहा कि हर सामाजिक कार्य में मैं आप सबों के साथ हूं। इस दौरान जिला वासियों की हर समस्याओं में साथ देने समेत कई मुख्य बातें भी उन्होंने कही।

मौके पर अतिथि के रुप में सुरसंड के बीडीओ देवेंद्र ठाकुर,जिला परिषद सदस्या सीमा यादव,बादल गुप्ता,देवेंद्र यादव,सोठगांव पंचायत की मुखिया उषा देवी,राजद युवा नेता विजय मार्शल,संतोष कुमार महतो,अशोक महतो,राघवेश चौरसिया,मो. शाहिल,हरि मोदी,एमएसयू जिलाध्यक्ष राघवेंद्र रमन,लालाजी समेत अन्य अतिथि के साथ साथ एफसीसी के संचालक भूषण यादव,अध्यक्ष ऋषिकेश झा,रमेश कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, जैकी, रिजवान,वरिष्ठ सदस्य मिथिलेश झा,अजय प्रसाद गुप्ता,अताउर रहमान,विंदेश्वर यादव, अंपायर के रूप में रंजन कुमार,शंकर मेहता समेत आयोजन कमिटि के सभी सदस्य मौजूद थे। वहीं फाइनल मैच को देखने हजारों खेल प्रेमियों का भीड़ उमड़ी हुई थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button