
मधुबनी DEO गैर अनुदानित विद्यालयों को डीबीटी राशि दिये जाने में फंसे, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मांगा स्पष्टीकरण
मधुबनी- 27 अक्टूबर। मधुबनी डीईओ दिनेश कुमार चोधरी वित्तीय मामले में फंस गये हैं। वैशाली में डीपीओ योजना एवं लेखा के पद पर रहते हुए गैर अनुदानित विद्यालयों को डीबीटी की राशि का भुगतान इनके द्वारा कर दिया गया। यह मामला वैशाली के वर्त्तमान डीईओ के द्वारा विभाग को भेजे गये पत्र से हुआ है। जिसके आलोक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने यहां के डीईओ दिनेश कुमार चोधरी को शोकॉज किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि ये जब वैशाली में डीपीओ योजना एवं लेखा के पद पर थे, तो वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में डीबीटी (लााभुक आधारित योजना) की राशि गैर अनुदानित विद्यालयों को दे दिया। जबकि विभागीय प्रावधान के अनुसार गैर अनुदानित विद्यालयों को यह राशि नहीं दिया जाना है। जबकि विभाग इसके लिए बार-बार आदेश जारी करता रहा है कि यह राशि अनुदानित विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं को दिया जाना है। परंतू डीपीओ रहते हुए इनके द्वारा इस जिले में 66 लाख 98 हजार 300 रुपये की निकासी इन विद्यालयों के मद में कर दिया गया। निदेशक ने इन्हें 10 नवंबर की तिथि स्पष्टीकरण देने के लिए निर्धारित किया है।
क्या कहते हैं डीईओ-
डीईओ दिनेश चोधरी ने बताया कि विभागीय प्रावधान के अनुसार कार्य किये गये हैं। वस्तुस्थिति से विभाग को अवगत कराया जायेगा।



