
मधुबनी स्टेशन पर गर्लफ्रेंड को छोड़कर भागा प्रेमी, गांव पहुंचकर घर में घुसी गर्लफ्रेंड, किया हंगामा
मधुबनी- 30 जुलाई। प्रेमी के बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने रविवार को प्रेमी के घर पहुँच कर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। मामला, अरेर थाना के भदुली गांव का है। जहां दिल्ली से आयी प्रेमिका ने रविवार को अपने हक-अधिकार के लिए प्रेमी के घर घुसने का प्रयास किया। परंतू प्रेमी के परिजनों ने लड़की को अपने घर में रखने से इंकार कर दिया। अब मामला, फिर अरेर थाना तक पहुँच चुका है। दरअसल, दिल्ली के गुड़गांव में रहने वाली युवती भदुली के मदन यादव के छोटे पुत्र मनोज यादव के साथ तीन वर्षों से विवाहित होने का दावा कर गत दो सप्ताह से इंसाफ के लिए पुलिस व कोर्ट का चक्कर लगा रही है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के चैबीस परगना जिले के सुंदरवन गांव की युवती ने बताया कि मनोज यादव के साथ तीन वर्षों से गुड़गांव में रहती थी। गत दो माह पूर्व मनोज यादव उसे गांव में काम-काज की बात कहकर गांव आया। काफी देर होने के बाद जब वो दिल्ली गया तो उससे वो जिद करने लगी की, अब उसे भी अपने घर भदुली ले जाये। युवती ने बताया कि गांव लाने के लिए मनोज राजी हो गया और वो उसके साथ करीब 13 दिन पूर्व रेल से मधुबनी स्टेशन आयी। महिला ने बताया कि स्टेशन के बाहर से सामान लाने की बात कहकर प्रेमी गायब हो गया और उसे भटकने के लिए छोड़ दिया। युवती ने बताया कि वो प्रेमी के आधारकार्ड से पता लेकर बेनीपट्टी पहुँची। उसके बाद से वो भटक रही थी।



