बिहार

मधुबनी से बड़ी खबरः झंझारपुर कोर्ट में कार्यवाही के दौरान थानाध्यक्ष व एसआई ने जज पर पिस्टल तानी,एडीजे दहशत में,एसपी ने कहा-दोषी पर होगी कार्रवाई

मधुबनी-18 नवंबर। व्यवहार न्यायालय झंझारपुर के एडीजे अविनाश कुमार पर दो पुलिस अधिकारी ने कातिलाना हमला किया। तथा उनपर पिस्टल भी तान कर जान लेने का प्रयास किए जाने की सूचना है। हालांकि कोर्ट कर्मियां एवं अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप से जान बच सकी। बताया जा रहा है कि आरोपी घोघरडीहा थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद एवं एसआई अभिमन्यु कुमार आदालत रूम में पहुंच कर बीच बहस के दौरान जज पर अचानक हमला कर दिया। हालांकि,अविनाश कुमार सुरक्षित हैं,परंतू उनपर हुए हमले को लेकर काफी भयभीत हैं। हमले के दौरान बीचबचाव करने आए कई अधिवक्ता घायल हो गए,जिन्हें मामूली चोट लगा। बतादें की दोनों आरोपी घोघडिहा थाना में पदस्थापित हैं,जिसमें एक गोपाल प्रसाद घोघरडीहा थाना के थानाध्यक्ष हैं। जबकि दूसरे उसी थाना में कार्यरत है।


बताया जा रहा है कि पहले भी अपने जजमेन्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। एडीजे अविनाश कुमार पुलिस अधीक्षक मधुबनी पर भी अपने जजमेंट के दौरान कई बार टिप्पणी कर चुके हैं। साथ ही दोनों आरोपी को किसी मामले में कोर्ट में पेश होना था। तथा इसी दौरान दोनों जब झंझारपुर कोर्ट में पेश होने आये,तो इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।


इस बाबात जब बार एसोसिएशन झंझारपुर के उपाध्यक्ष से बात कि गई तो उनका कहना है कि जिस तरह से कोर्ट रूम में बीच बहस के दौरान दो पुलिस कर्मी के द्वारा जज साहब पर हमला किया गया है,वो काफी निंदनीय व न्याय व्यवस्था को दबाने की कोशिश है। वहीं उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक पर भी सवालिया निशान खड़ा किया है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ने इस पूरे मामले में न्यायिक जांच कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। तथा ऐसा नहीं करने पर बड़े आंदोलन करने की बात कही है।

थाने में दर्ज एफआईआर।

मधुबनी में जजों ने की बैठक—

झंझारपुर कोर्ट की घटना को लेकर गुरुवार शाम जिला जज प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रभारी जिला जज इशरतुल्लाह बैठक में मौजूद थे। कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने बताया कि झंझारपुर कोर्ट में न्यायिक पदाधिकारी के साथ हुई घटना से हाईकोर्ट प्रशासन को अवगत कराया गया है।

क्या कहते हैं एसपी—


एसपी डा. सत्य प्रकाश ने बताया की घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। जांच के लिए अफसर को नियुक्त किया गया है। दोषी पर कार्रवाई की जायेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button