
मधुबनी शहर में सुस्त नाला निर्माण कार्य पर डीएम ने ऐजेंसी को लगाई फटाकार,कहा-जल्द करें निर्माण,नही तो करेंग कार्रवाई
मधुबनी-28 नवंबर। जिला पदाधिकारी सह नगर निगम प्रशासक अमित कुमार अध्यक्षता में नगर निगम मधुबनी के अंतर्गत नाले एवं कैनाल निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए समाहरणालय कक्ष में एक बैठक आयोजित हुई। बताते चलें कि नगर परिषद से नगर निगम बनाए जाने के बाद जिलाधिकारी द्वारा प्रशासक के रूप में नगर निगम की सभी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इस क्रम में बैठक में थाना मोड़ से कोतवाली चोक की सड़क के नालों के निर्माण कार्य पर जिलाधिकारी गंभीर दिखे। उन्होंने नाले के निर्माण से जुड़े संवेदक को कड़ी चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की सूचना जिले में नहीं है। तथा बारिश का मौसम भी खत्म हो चुका है,ऐसे में कार्य में देरी बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी से वॉटसन कैनाल,राज कैनाल एवं किंग्स कैनाल से जुड़े कार्य से संबंधित अद्यतन कार्य योजना का लिखित ब्योरा समर्पित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में कोताही बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी। यदि एजेंसी अपनी जवाबदेही के अनुरूप कार्य को समय से पूरा नहीं करती है,तो कार्रवाई की जाएगी।



