बिहार

मधुबनी शहर में अतिक्रमणकारियों पर 30 वर्षो बाद हुई बड़ी कार्रवाई

मधुबनी-09 जून। शहर में अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। थाना मोड़ से खादी भंडार होते हुए राघोनगर के रास्ते में अतिक्रमणकारियों को हटाने के बाद बुधवार की रात में बाटा चोक से गंगासागर रास्ता में जेसीबी से सभी कंस्ट्रक्शन को ढ़ाह दिया गया। सड़क और नाला पर बने इन कंस्ट्रक्शन को बड़े पैमाने पर हटा दिया गया। देर रात तक जेसीबी की गड़गड़ाहट पूरे शहर में गूंजता रहा। निकाले गये छज्जी,सीढ़ी और चबूतरा को तोड़कर सड़क और नाला को खाली कराया गया। गुरूवार को सदर एसडीएम अश्विनी कुमार के नेतृत्व में महिला कालेज रोड से गंगासागर रोड में अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई चलायी गई। कार्रवाई से लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा एवं शहर के बेहतर होने की उम्मीद जगा है। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को अपने से सड़क व नाला को खाली करने का निर्देश दिया। अन्यथा की हालत में हटाने में किए जा रहे खर्च उनसे टैक्स के रुप में वसूल करने की चेतावनी दी। वे थाना मोड़ और अन्य स्थानों पर की गयी कार्रवाई को भी देखा।

30 साल बाद हुई इतनी बड़ी कार्रवाई—


इन अतिक्रमणकारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई एवं सख्ती को देख पूरे शहर में कौतूहल मच गया है। जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत ने बताया कि लगभग 30 वर्षो के बाद इतनी बड़ी और इतनी हिम्मत वाली कार्रवाई की जा रही है। हर कोई इतनी बड़ी कार्रवाई कभी नहीं देखने की बात कही। लोगों ने बताया कि सड़क और नाला पर अतिक्रमण के कारण यह महिला कॉलेज रोड जलजमाव और सड़क जाम के मामले में कुख्यात हो गया था। हर कोई इस रोड में आने से कतराने लगे थे। कालेज की छात्रा जेबा,स्वाती, रश्मिी, अराधना, कंचना शर्मा,रेखा ने बताया कि इस सड़क में हर तरफ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। जिससे साइकिल व स्कूटी से उनलोगों को कॉलेज और कोचिंग में आने जाने में हर दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नाला जाम कर दिये जाने से सामान्य बारिश में भी यहां पर पानी लगता था। कई दुकानदारों ने तो नाला के बाहर बजाप्ता कंस्ट्रक्शन बना लिया था। सड़क को दालान की तरह यहां पर लोगों के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था।

अतिक्रमण मुक्त से लोगों ने ली राहत की सांस—

नगर निगम प्रशासन द्वारा बड़े और रसूख वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ की गयी इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। सभी ने इन कार्यो की सराहना की और पूरे शहर में इस अभियान को चलाने पर बल दिया। रामधीन प्रसाद ने कहा कि अबतक केवल कटघरा पर ही कार्रवाई होती रही। इसतरह मकान और पक्के कंस्ट्रक्शन पर जेसीबी नहीं चला था। अतिक्रमणकारियों पर नगर निगम के द्वारा की जा रही कार्रवाई की निगरानी उप नगर आयुक्त अरुण कुमार खुद देर रात तक करते रहे। लोगों ने बताया कि अतिक्रमण को हटाये जाने से सड़क व नाला जाम की समस्या खत्म हुई है। इस लिए यह कार्रवाई सभी रूट पर हो।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button