
मधुबनी शहर की अतिक्रमित भूमि खाली कर दें,नही तो होगी कार्रवाई,डीएम ने एसडीएम को दिए सख्त निर्देश
मधुबनी-28 नवंबर। समाहरणालय कक्ष में जिला पदाधिकारी सह नगर निगम प्रशासक अमित कुमार अध्यक्षता में नगर निगम मधुबनी से संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र की अतिक्रमित भूमि को लेकर चिंता जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देष दिया है कि हरहाल में नगर निगम की अतिक्रमित भूमि खली करायी जाए। जिलाधिकारी ने नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण किए गए स्थलों के बारे में स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वाले लोग स्वयं अतिक्रमित भूमि खाली कर दें,अन्यथा नगर निगम की प्रशासनिक कार्रवाई में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सदर अनुमंडल पदाधिकारी मधुबनी को इस संबंध में कड़े कदम उठाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम की भूमि सार्वजनिक हित के लिए है। नागरिकों के हित में अभी कई निर्माण कार्य किए जाने हैं। ऐसे में नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने से उसमें अकारण देरी नहीं होने दी जाएगी।



