बिहार

मधुबनी में भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, मौके पर बोले पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा, कहा- कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटा

मधुबनी- 25 जून। बुधवार को शहर के निजी होटल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “संविधान हत्या दिवस” के रूप में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री सरोज सिंह ने किया। यह सेमिनार कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक बिनोद नारायण झा एवं पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान को पारंपरिक पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री सह विधायक बिनोद नारायण झा ने अपने संबोधन में कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया। प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई और नागरिक अधिकारों का दमन हुआ, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। डॉ. रामप्रीत पासवान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में संविधान को नमन करते हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं ने संविधान की मूल आत्मा को बार-बार चोट पहुंचाई है। उन्होंने जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में चले जेल भरो आंदोलन को याद करते हुए जनसंघ कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर विधायक हरिभुषण ठाकुर बचौल, विधायक अरुण शंकर प्रसाद, मनोज कुमार मुन्ना,भोगेन्द्र ठाकुर,रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, मुन्ना रणधीर,सतीश ठाकुर,रितु मंडल,राजीव झा समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button