
मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन में चोरी की दो बाइक के साथ तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन निवासी सुशील कुमार,सुभाष कुमार व बेता परसा निवासी सोनू कुमार दास के रूप में बताये गए थे। मिली जानकारी के अनुसार उक्त चोर बेता परसा से चोरी किये दो बाइक पर सवार होकर गंगौर की तरफ से आ रहा था। जहां पिपरौन में बाइक मालिको ने अपने गाड़ी को पहचान लिया और उसका पीछा कर तीनो युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। विदित हो कि बेता परसा गांव निवासी शंकर मुखिया व देवेंद्र मुखिया दोनों व्यक्ति स्प्लेंडर व पेंशन प्रो बाइक से 14 अक्टूबर को गांव गया था। जहां से बाइक की चोरी कर ली गई। जिसके बाद रविवार को चोरी की बाइक के साथ तीनो युवक को धर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस बावत थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।



