
ताज़ा ख़बरें
मधुबनी पुलिस की दबंगई-ठेकेदार से मजदूरी का पैसा मांगने पर पुलिस ने की युवक की पिटाई
मधुबनी-22 नवंबर। ठेकेदार से मजदूरी का पैसा मांगने पर खिरहर थाना के एसआई श्रीकांत निराला पर झिटकी गांव के एक युवक ने पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक शत्रुध्न राम ने आरोप लगाया है कि वह जब ठेकेदार से मजदूरी का पैसा मांगने गया था तब एसआई श्रीकांत निराला ने ठेकेदार का पक्ष लेकर पीड़ित युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया और परिजनों ने उसे उमगांव सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मधुबनी रेफर कर दिया है। इस मामले को लेकर घायल युवक के परिजनों ने संबंधित वरीय पुलिस व महादलित संघठन के विभिन्न अध्यक्षों को आवेदन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस बाबत एसआई श्रीकांत निराला ने बताया कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।



