बिहार

मधुबनी नगर निगम जलजमाव से मुक्ति दिलाने में विफल, नाराज लोगों ने मधुबनी-पंडोल मुख्य सड़क को जाम कर किया प्रर्दशन

मधुबनी- 31 मई। बारिश होती ही मधुबनी नगर निगम के क्षेत्र में हर ओर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जो रही है। उसके बाबजूद भी निगम प्रषासन जलजमाव से निजात के लिए कोई ठोस कदम नही उठा रहा है। जलजमाव से परेषान लोगों एवं छोटे-छोटे वाहन के चालकों ने शुक्रवार को मधुबनी पंडोल जाने वाली मुख्य सड़क को नगर थाना क्षेत्र के राम चोक के पास जाम कर निगम प्रषासन के खिलाफ जमकर प्रर्दशन और नारेबाजी किया। सड़क जाम से मुख्य सड़क पर वाहनों की कतारें करीब तीन घंटे तक लगी रही। सड़क जाम कर रहे स्थानी मो. इरसाद एवं मो. मोही ने बताया कि सड़क से सटे नालों का पानी सड़ाकों पर निकलने से जलजमाव की स्थिति बन जाती है। जिसका करण यह है कि समय पर नालों की सफाई नही की जा रही है, तो वहीं शहर के कई मोहल्लों पर नालों की व्यवस्था नही है, जिस कारण जलजमाव की समस्यां उत्पन्न हो रही है। सड़क खराब रहने के कारण रोज वाहन पलटी मरते है। जिस कारण कई लोग जख्मी भी हो जा रहे हैं। परंतू नगर निगम एवं स्थानीय नेताओं का ध्यान इधर नहीं हो रहा है। सड़क एवं नालों को ठीक करने में नगर निगम दिलचस्वी नही ले रहा है। लोगों ने बताया कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो विषाल तौर पर सड़क जाम किया जायेगा। इस संबंध में नगर आयुक्त अनिल चोधरी ने बताया कि चुनाव होने के कारण सभी कार्य बंद था। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद शहर में कार्य शुरू हो जाएगा और लोगों की समस्यां को समाप्त किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button