बिहार

मधुबनी के 15 एचएम होंगे निलंबित, डीईओ ने की अनुशंसा

मधुबनी- 27 जून। शिक्षकों की पदस्थापना विवरणी समय पर नहीं भेजना जिले के 15 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के एचएम को महंगा पड़ा है। डीईओ नसीम अहमद ने ऐसे सभी स्कूलों के एचएम को निलंबित करने की अनुशंसा उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक से की है। इनकी अनुशंसा में बताया गया है कि इन स्कूलों के द्वारा बार बार दिये गये निर्देश के बाद भी पदस्थापना विवरणी नहीं समर्पित किया गया है। इसे लेकर मुख्यालय के द्वारा लगातार सख्त आदेश जारी किया गया। 27 को समीक्षा बैठक में इन स्कूलों के एचएम के द्वारा आदेश की अवहेलना की गयी।

इसके बाद डीईओ ने इन सभी स्कूलों के एचएम को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा कर दी है। निलंबन के लिए की गयी अनुशंसा के तहत राजनगर प्रखंड के मनमोहन प्लस टू उच्च विद्यालय,रामपट्टी, जनता प्लस टू उच्च विद्यालय बेल्हवाड़, यही के  शिशुपाल प्लस टू उच्च विद्यालय एकम्मा,लखनौर के धारावती प्लस टू उच्च विद्यालय, खजौली के विलट सिंह परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, इसी प्रखंड के महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय खजौली के एचएम शामिल हैं। इसके अलावे बाबूबरही के एमआरपी प्लस टू उच्च विद्यालय भटचैरा,मधेपुर के जगदेव सन्हैता प्लस टू उच्च विद्यालय बड़ियरवा,जयनगर के कबीर प्लस टू उच्च विद्यालय सेलरा, हरलाखी के दीन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय उमगांव, मधेपुर के केश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय कालिकापुर, बेनीपट्टी के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय, बासोपट्टी के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय महिनाथपुर, खुटौना के हंसराज गेना लाल प्लस टू उच्च विद्यालय ललमनियां और लौकही के प्लस टू उच्च विद्यालय बरूआ के एचएम को निलंबित करने की अनुशंसा की गयी है।

क्या कहते हैं डीईओ—

डीईओ नसीम अहमद ने बताया कि लगातार सभी विद्यालयों को विभाग के निर्देश के अनुसार शिक्षकों के प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया जा रहा है। इस प्रतिवेदन के आलोक में ही सातवें चरण की शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों में शिक्षक व छात्र अनुपात की सही स्थिति की जानकारी मिलती। परंतू यहां के एचएम के द्वारा विभाग के निर्देश की लगातार अवहेलना की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button