बिहार

मधुबनी के बेनीपट्टी शाहपुर की रेखा सिंह टीवी सीरियल अभिनय के क्षेत्र में गढ़ रही है नया कीर्तिमान

सहरसा- 21 जून। मैथिली, हिन्दी,भोजपुरी भाषाओ मे नाटक, टेलीविजन सीरियल तथा पत्रकारिता के क्षेत्र मे नित्य नए आयाम गढ रही अभिनेत्री रेखा सिंह।

पिता स्व. श्रवण कुमार सिंह, पितामह, स्व. मुनीश्वर सिंह,पति राजेश कुमार सिंह पेशा से मरीन इंजीनियर के महत्वपूर्ण सहयोग से अभिनय जगत में अपनी पहचान बनाने में सफलता प्राप्त करने वाली श्रीमति सिंह का जन्मस्थान मधुबनी जिला बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से हुई।

स्नातक ललित नारायण विश्वविद्यालय दरभंगा से की। तत्पश्चात विवाह उपरांत 2012 में मिसेज बिहार का खिताब भी प्राप्त किया।इसके बाद वाईएफटीआई पटना से फ़िल्म,टेलीविजन एक्टिंग कोर्स कंप्लीट कर रंगमंच की ओर पदार्पण किया। प्रथम नाटक रंग संस्था भंगिमा से मैथिली नाटक”अद्भत संयोग” नाटककार कुमार गगन निर्देशक उमाकांत झा के निर्देशन में मृत्युंजया नाटक में अभिनय कर दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।जबकि चेतना समिति संस्था के सौजन्य से निर्देशक -कुमार चुन्नू नाटककार रोहिणी रमण लिखित नाटक में बेहतरीन अभिनय के लिए शैलवाला पुरस्कार प्राप्त हुआ।

साथ ही निर्देशक कुणाल झा नाटक फांस और निर्देशक कुमार गगन,नाटककार महेन्द मलंगिया नाटक काठक लोक मे भी अभिनय कर वाह वाही बटोरी।इसके बाद बिहार इप्टा से जुड़ कर हिन्दी नाटक नंगा राजा,सौदागर,रंग संस्था ” रागा” सं नाटक ” महुआ चरित्र”निर्देशक-रणधीर कुमार। लेखक-काशीनाथ सिंह रंग संस्था दस्तक से नाटक “भूख” “किरायेदा” “जाति ही पूछो साधु की”” आषाढ़ का एक दिन”निर्देशक-पुंज प्रकाश!

पहला शॉर्ट फ़िल्म भोजपुरी भाषा में ” दागी” ” ललका गुलाब” ललका गुलाब को बहुत सम्मान मिला।वही हिन्दी शॉट फ़िल्म फैशन ऑडिशन शुरू है,”पर्दा यह फ़िल्म 2019 में बनी। पटकथा एवं निर्देशक दीपा कुमारी की फ़िल्म को अभी तक 15 से अधिक देश-विदेश में सम्मान मिल चुका है। मैथिली शार्ट फ़िल्म कोकनल ढेंग,हिंदी सीरियल- बलचनमा,भोजपुरी सीरियल- दुनियाँ है नाचपार्टी,भोजपुरी फीचर फिल्म- “बेटा होखे त” ऐसन” “छोटकी ठकुराइन काफी लोकप्रिय हुई। न्यूज़ 18 बिहार-झारखंड के हिन्दी टॉक शो ” भाभी जी मैदान में हैं” के बेस्ट एंकर के लिए 2020 में मीडियाक प्रतिष्ठित आईएनबीए सम्मान से सम्मानित किया गया।वही आने वाली हिंदी फीचर फ़िल्म ” वीरांगना और अभी जी गंगा पर ऑनएयर शो मेम साहब नम्बर वन चल रहा है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है।वही वर्तमान मे टीवी सीरियल निर्माण मे मुंबई मे शुटिंग मे व्यस्त हैं।जहा बहुत जल्द एक एवं नया सीरियल आने वाला है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button