बिहार

मंत्री के अभिनंदन समारोह में शिक्षक नियोजन को लेकर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

अररिया- 07 सितम्बर। शिक्षा मंत्री एवं अररिया जिला प्रभारी मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के पहली बार जिला आगमन पर बुधवार को रानीगंज बीएलडी हाई स्कूल मैदान में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।पूर्व सांसद सरफराज आलम,रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

एक ओर राजद कार्यकर्ता मंत्री के स्वागत में तल्लीन थे वहीं दूसरी ओर सातवें चरण के शिक्षक नियोजन के विज्ञप्ति निकाले जाने की मांग को लेकर सभास्थल में ही टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थिगण शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे।प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी हाथों में तख्तियां और बैनर पोस्टर लेकर सभास्थल में बैठकर प्रदर्शन कर रही थी,जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।

नागरिक अभिनन्दन के दौरान मंत्री ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही सातवें चरण के नियोजन की प्रक्रिया अपनायी जाएगी और जो अभ्यर्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गये हैं,उन्हें भी मौका दिया जाएगा।उ होने कहा कि हरेक जिले से रिक्तियां मंगाई जा रही है और खाली सभी पदों पर आने वाले दिनों में नियोजन किया जायेगा।

मौके पर उन्होंने कहा कि अररिया के जिला प्रभारी के रूप में अररिया में चलने वाली लोक कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण रुप से जमीन पर उतारने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि बिहार तप और ज्ञान की भूमि रही है और बिहार का इतिहास सुनहरा रहा है।

बिहार में सबों को लेकर पुराने गौरवशाली इतिहास को लाने का काम किया जायेगा।मौके पर पूर्व सांसद सरफराज आलम ने कहा कि बिहार में बदलाव का बयार लाया जायेगा।नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद के नेतृत्व में बनी सरकार न केवल बिहार में विकास में बदलाव का बयार लाने का काम करेंगे,बल्कि देश के सियासत में भी बदलाव लाने का नजीर पेश करेगी।उन्होंने कहा कि बिहार शुरू से बदलाव की धरती रही है और आने वाले समय में बदलाव का गवाह बिहार बनेगा।

विधायक अचमित ऋषिदेव ने कहा कि सीमांचल का इलाका अति पिछड़ा है और प्रभारी मंत्री के रूप में प्रो.चंद्रशेखरजी मिले हैं और इनके प्रभारी मंत्री बनने से निःसंदेह शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में अररिया जिला में विकास की बयार बहेगी।मौके पर दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने समारोह को सम्बोधित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button