
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के निकाले गये रोड़ शो पर, बगहा में भारी पड़ा जय श्रीराम का नारा
बगहा- 20 दिसम्बर। बगहा नगर परिषद के चुनाव में, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के निकाले गये रोड़ शो पर जय श्रीराम का नारा भारी पड़ा है।बगहा नगर परिषद का चुनाव परिणाम मंगलवार को जिला प्रशासन ने घोषित कर दिया है। मुख्य चुनाव पार्षद के दस प्रत्याशी में पुष्पा गुप्ता 21, 538 मत प्राप्त करके विजेता बन गयी है। निवर्तमान मुख्य पार्षद(सभापति) जरीना खातून को 16,538 मत प्राप्त हुआ है, जो दूसरे नम्बर पर हैं। वहीं विधान पार्षद प्रत्याशी भीष्म साहनी के पुत्र वधू रिंकी देवी को 4,149मत प्राप्त हुआ है, ये तीसरे नम्बर पर हैं।
जानकारी हो कि निवर्तमान मुख्य पार्षद जरीना खातून के कार्यकाल में नगर परिषद में विकास का काम हुआ था। अपनी शालीनता और अच्छे कार्यकाल पर वोट लेने और मुख्य पार्षद के चुनाव जीतने के लिए उनकी दावेदारी थी। पुष्पा गुप्ता के पति अमित गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता तीन बार वार्ड पार्षद रह चुके हैं, उनकी किसान छवि और मिलनसार व्यक्तित्व होने की छवि से पुष्पा गुप्ता को चुनाव जीतने की प्रबल दावेदारी थी। वहीं रिंकी देवी को चुनाव जीतने की दावेदारी विधान पार्षद भीष्म साहनी के किये गये कार्यों पर था। कुल मिलाकर तीनों प्रत्याशियों ने बगहा नगर परिषद का चुनाव मतदाताओं के लिए रोचक बना दिया था। चुनाव के तीन चार दिन पहले नगरवासियों को लग रहा था कि निवर्तमान सभापति जरीना खातून और उनक पति अधिवक्ता फिरोज आलम चुनाव जीत जायेंगे। इन लोगों ने चुनाव में अपने पक्ष में मतदान की हवा को तुफान में बदलने के लिए भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह को बुलाकर रोड़ शो निकाला।
रोड़ शो में युवाओं की भीड़ उमड़ी भी, ऐसा लगा कि मतदान का तुफान आनेवाला है। मतदान का तुफान आया, किन्तु पुष्पा गुप्ता के रोड़ शो में जयश्रीराम का नारा और हनुमान की निकली हुई झांकी ने मतदान के तुफान को अपने पक्ष में कर लिया। नतीजा यह हुआ कि मुख्य पार्षद के जीत तक पहुंचते-पहुंचते जरीना खातून चुनाव हार गयी और पुष्पा गुप्ता चुनाव जीत गयी। लोगों बीच चर्चा है कि अक्षरा सिंह के रोड़ शो पर जय श्रीराम का नारा भारी पड़ा।



