ताज़ा ख़बरें

भारत सहित छह देशों के यात्रा प्रतिबंधों को खत्म करेगा सउदी अरब

रियाद- 26 नवंबर। सउदी अरब भारत सहित छह देशों पर लगे यात्रा प्रतिबंध को खत्म करेगा। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए थे। पूरी तरह से टीकाकरण वाले प्रवासियों को सीधे प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। साथ ही उन्हें देश में प्रवेश करने से पहले अपने देशों के बाहर 14 दिन के पृथकवास में जाने की जरूरत नहीं है।

सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह बदलाव एक दिसंबर को मध्य रात्रि एक बजे से लागू होंगे। सऊदी अरब इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, वियतनाम, मिस्र और भारत के यात्रियों को सीधे प्रवेश की अनुमति देगा। हालांकि इन देशों से आने वाले लोगों को सरकारी खर्च पर पांच दिनों के लिए सऊदी अरब में ही पृथकवास रहना होगा।

दरअसल इससे पहले फरवरी में, कोरोना के मामलों में वैश्विक स्तर पर बढ़ोतरी होने के कारण सीधे प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस प्रतिबंध में लेबनान,संयुक्त अरब अमीरात,मिस्र,तुर्की,अमेरिका,ब्रिटेन, जर्मनी,फ्रांस,इटली,आयरलैंड, पुर्तगाल,स्विट्जरलैंड,स्वीडन, ब्राजील, अर्जेंटीना,पाकिस्तान,दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंडोनेशिया एवं जापान शामिल हैं। यह प्रतिबंध उन यात्रियों पर भी लागू होता है, जो देश की यात्रा से पहले 14 दिनों में 20 में से किसी भी देश से होकर गए थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button