
मधुबनी-07 नवंबर। भारत-नेपाल स्थित पिपराही एसएसबी कम्पनी के सहायक उप निरीक्षक गणेश घोष के नेतृत्व में जवानों ने शनिवार की शाम पिपराही चोक से नेपाल जाने वाली सड़क पर दो बाइक सवार को करीब 150 दो एमएल के नशीली इंजेक्शन के साथ पकड़ा। पकड़ा गया नशीली इंजेक्शन कारोबारी की पहचान अजय साह एवं मो. तकदीर मंसूरी के रुप में की गई। अजय साह नेपाल के सिरहा जिले के लहान थाना अंतर्गत बेरोना एवं मो.तकदीर मंसूरी लहान बाजार का रहने वाला है। एसएसबी सहायक उपनिरीक्षक गणेश घोष ने जब्त नशीली इंजेक्शन,बाईक एवं पकड़े गए दोनों कारोबारी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए लदनियां थानाध्यक्ष को हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।



