भारत

भारत-नेपाल रेल परिचालन पर फिर लगा ग्रहण

मधुबनी-04 जनवरी। जयनगर-जनकपुर कुर्था नेपाल रेल खंड पर ट्रेन परिचालन को लेकर भारत के गृह मंत्रालय के अलावे समस्तीपुर मंडल के रेलवे के कई रेलवे के अधिकारियों ने मंगलवार को उक्त रेल खंड का निरीक्षण यान से निरीक्षण किया। लेकिन अधिकारीयों की मानें तो जयनगर जनकपुर कुर्था नेपाल रेल खंड के परिचालन पर फिर एक बार ब्रेक लग गया है।

गृह मंत्रालय के अधिकारी त्रिभुवन मिश्रा ने बताया कि जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया है। चूंकि जयनगर जनकपुर रेल खंड पर ट्रेन का परिचालन शुरू होना है। हालांकि ट्रेन परिचालन कब होगा इसका पुष्टि नहीं हैं। लेकिन ट्रेन परिचालन को लेकर दोनों देशों के उच्च स्तरीय बात होने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जयनगर जनकपुर रेल खंड निर्माण कार्य पूरा कर नेपाल रेल के सुपुर्द कर दिया है।नेपाल सरकार को ही ट्रेन चलाना हैं। ट्रेन का देखरेख नेपाल रेल्वे के अधिकारी ही करेगें। भारत की सुरक्षा ऐजेंसी इसका साथ देगी। बतादें कि वर्षों से लंबित रेल परिचालन की आस को लेकर दोनों देशों के लोगों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

जयनगर- नेपाली रेलवे स्टेशन पर रेल परिचालन को लेकर भारत के सुरक्षा ऐजेंसी,एसएसबी,कस्टम विभाग के अलावे रेलवे व निर्माण ऐजेंसी के अधिकारियों की एक बैठक कर भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती रेलवे स्टेशन से रेल परिचालन और रेल यात्री की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। जयनगर स्थित नवनिर्मित नेपाली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो,भवन,रिले रुम,कंट्रोल रूम, टिकट काउंटर समेत अन्य जगहों का औचक निरीक्षण करने के बाद स्पेशल विंडों ट्रेन से जनकपुर कुर्था नेपाल रेल खंड पर निरीक्षण हेतु प्रस्थान किया।

इस दौरान गृह मंत्रालय के ईडी त्रिभुवन मिश्रा, रेलवे बोर्ड के ट्राफिक पदाधिकारी मनोज सिंह,समस्तीपुर मंडल के एडीआरएम जफर आजम,सिनियर डीईएन वन विनोद कुमार गुप्ता,एसडीओएम रुपेश कुमार,आरपीएफ कमांडेंट अरविंद कुमार लाल,इरकाॅन इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंधक रवि सहाय,कस्टम कमिश्नर प्रदीप कुमार कटियार,संयुक्त कमिश्नर रण विजय कुमार,कस्टम अधीक्षक संत कुमार गागरई,कपिलदेव प्रसाद,तरुण कुमार सिन्हा,एसएसबी 48वीं बटालियन कमांडेंट चंद्र शेखर,कोकण रेलवे के अधिकारी,स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक,स्टेशन मास्टर मंगल यादव, आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार,जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार के अलावे स्पेशल ट्रेन के गार्ड एएन खान,चालक मुकेश झा व सहायक चालक संजीव कुमार व सीपीटीएम के अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button