बिहार

भाजपा वाले बिहार में जंगलराज की बात करके खुद को प्रचारित कर रहे : नीतीश

पटना- 18 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का कुशलक्षेम जानने आईजीआईएमएस पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली। यहां पत्रकारों से बातचीत में जंगलराज की पुन: वापसी वाले प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करने से लोगों को प्रचार-प्रसार मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजेंद्र प्रसाद यादव को यहां देखने आए थे। उनकी तबीयत पहले से ठीक है। कल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से हुई मुलाकात को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उनसे पुराना संबंध है। हमलोग एक साथ हैं। पहले से संबंध है। भाजपा द्वारा फिर से जंगलराज आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसको जो मन में आता है बोलने दीजिए, जब जरूरत होगी तो सारी बात बोलेंगे। प्रचार-प्रसार में लोग बोलते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है। तेजी से और काम किया जाएगा, चिंता न करें। विधि मंत्री कार्तिक कुमार पर लगे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो सब देखा जा रहा है कि मामला क्या है।

जदयू विधायक बीमा भारती द्वारा लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने के विरोध में दिए गए बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लेसी सिंह वर्ष 2013 में मंत्री बनीं, फिर वर्ष 2014 में मंत्री बनीं और फिर वर्ष 2019 में मंत्री बनीं। इस बार भी मंत्री बनी हैं। इस तरह की बात नहीं बोलनी चाहिए। इसका कोई मतलब नहीं है।

सीएम ने कहा कि बीमा भारती से पार्टी बात करेगी। बीमा भारती को भी दो बार मंत्री बनाया गया। उन्हें वर्ष 2014 और 2019 में मंत्री बनाया गया था। इसकी गुंजाइश नहीं है कि सभी को मंत्री बनाया जाय । अगर कोई बयान देता है तो पहले पार्टी की ओर से समझाया जाएगा, पूछताछ की जाएगी। हमलोगों की पार्टी में इस तरह की कोई बात नहीं है। कोई उनसे कुछ कहवा दिया है, वो गलत है।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत, आईजीआईएमएस के मेडिकल सुप्रीटेंडेट डॉ मनीष मंडल और डॉ कृष्ण गोपाल सहित अन्य वरीय चिकित्सक उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button