
भारत
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों को दी संविधान दिवस की बधाई
नई दिल्ली- 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी है। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा,”संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले पवित्र ग्रंथ संविधान को समर्पित संविधान दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।
मोदी सरकार, मूल्य आधारित सिद्धांतों के आधार पर सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए, आत्मनिर्भर भारत बनाने की राह पर अग्रसर है।”



