बिहार

भाजपा ने MLC चुनाव के लिए हरि सहनी-अनिल शर्मा को बनाया उम्मीदवार

पटना- 08 जून।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने सात विधानपरिषद पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर बुधवार को अपने कोटे के दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने जिन दोनों नामों पर मुहर लगाई है उनमें एक दरभंगा के हरि सहनी और जहानाबाद के अनिल शर्मा है।

प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा –जदयू के उम्मीदवार गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय मयूख ने दी। इससे पहले मंगलवार को ऐसी खबरें सामने आई थीं कि जदयू के दोनों उम्मीदवार बुधवार को नामांकन करा सकते हैं।

जदयू ने मंगलवार को विधानपरिषद चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अफाक अहमद और रविंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दोनों प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब बिहार की तीन प्रमुख पार्टियों भाजपा-राजद और जदयू की ओर से एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button