ताज़ा ख़बरें

भाजपा के पूर्व विधायकों की सपा में शामिल होने की तस्वीर हुई वायरल

झांसी- 03 जनवरी। जनपद में ज्यों ज्यों मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। चुनाव उतना ही पेंचीदा होता जा रहा है। गुरुवार की शाम वायरल होती एक तस्वीर ने मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जनपद के सभी दलों के नेता उस तस्वीर के अपने-अपने मायने निकालने में जुट गए। हालांकि बाद में स्पष्टीकरण भी आ गया कि वह किसी सामाजिक कार्यक्रम की तस्वीर है, पूर्व विधायकों के सपा में शामिल होने की नहीं।

सोशल मीडिया पर गुरुवार की शाम से एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव, दीप नारायण सिंह यादव समेत मऊरानीपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी तिलक चंद अहिरवार व नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक समेत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बिहारी लाल आर्य, प्रागी लाल अहिरवार व बृजेश पाठक आदि दिखाई दे रहे हैं। साथ ही किसी ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि इन सबको समाजवादी पार्टी में शामिल करा दिया गया है। इसके बारे में जानकारी होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। सभी दलों के नेताओं के फोन एक दूसरे के पास घनघनाने लगे।

इनका है कहना

जब इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह एक सामाजिक कार्यक्रम की तस्वीर है और इसके अलावा कुछ भी नहीं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सभी शामिल होते हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि एक होटल के शुभारंभ में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। उसी कार्यक्रम की यह तस्वीर है। इसे गलत तरीके से प्रचारित करने का काम किया जा रहा है। सपा में ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी नहीं है कि किसी को शामिल किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button