बिहार

भागलपुरी खुशबूदार कतरनी चूड़ा गणमान्यों के लिए भेजा गया दिल्ली

भागलपुर- 06 जनवरी। भागलपुर का प्रसिद्ध खुशबूदार कतरनी चूड़ा का स्वाद इस बार फिर से महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के साथ साथ गणमान्य लोग चख पाएंगे। शुक्रवार को विक्रमशिला ट्रेन से आत्मा भागलपुर के द्वारा 3 क्विंटल खुशबूदार कतरनी चूड़ा दिल्ली के बिहार भवन भेजा गया। वहां से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के अलावा कई गणमान्य लोगों को कतरनी चूड़ा का उपहार भेंट किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय एवं जिला कृषि विभाग के प्रयास से भागलपुरी कतरनी को बढ़ावा देने के लिए इसे जीआई टैग भी मिल चुका है। कतरनी को बढ़ावा देने के लिए नोडल प्रभारी और कर्मचारी की टीम भी गठित की गई है। भागलपुर कृषि विभाग के आत्मा से उप महानिदेशक प्रभात सिंह एवं लेखापाल प्रेम कुमार सिंह खुद भागलपुर से चलकर दिल्ली बिहार भवन पहुंचेंगे और वहां से महानुभावों को यहां की खुशबूदार कतरनी चूड़ा का सौगात भेंट करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भागलपुरी कतरनी उत्पादन के लिए भागलपुर के जगदीशपुर, सुलतानगंज, मुंगेर और अमरपुर एवं जमुई का क्षेत्र है। जहां खुशबूदार कतरनी धान की प्रचुर मात्रा में खेती होती है। वर्तमान में पूरे जिले में 496 एकड़ में कतरनी की खेती की जाती है। कतरनी की खास बात यह है कि यह काफी खुशबूदार और सुपाच्य होता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button