बिहार

भाकपा माले के कन्वेंशन में शामिल हुए CM नीतीश, कहा- हमारी सरकार 10 लाख नौकरी व 10 लाख रोजगार उपलब्ध करायेगी

पटना- 18 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भाकपा-माले द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कन्वेंशन में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाकपा-माले का 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन हो रहा है। हमलोगों ने कहा है कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे तथा 10 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।

सीएम ने कहा कि हर तबके और हर इलाके के विकास में हमलोग लगे हुए हैं। महिलाएं, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति सहित सभी धर्मों एवं सभी वर्गों के विकास के लिए हमलोग काम कर रहे हैं। समाधान यात्रा के दौरान सभी लोगों ने खुशी जाहिर की है। हमने राजग छोड़ने का जो फैसला किया, उससे भी लोग खुश थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी देश में बुरा हाल है वे लोग अपने लिए काम कर रहे हैं लोगों के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। सिर्फ अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया उसको भी भुलाने के कोशिश की जा रही है। जिनको आजादी की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं है वो नया-नया इतिहास पैदा कर रहे हैं। अपनी प्रशंसा में दिन रात लगे हुए हैं। हमलोग सभी धर्म के लोगों को एकजुट होकर रहना है। सबको सचेत रहना है। कांग्रेस पार्टी के नेता भी यहां उपस्थित हैं हम उनसे आग्रह करेंगे कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट करें। हम सभी एकजुट होंगे तो 2024 के चुनाव में हमें सफलता मिलेगी और वे 100 सीटों से भी नीचे चले जाएंगे। जो नई सरकार बनेगी वो देशहित में बेहतर काम करेगी।

सीएम ने कहा कि हम सबको मिल जुलकर काम करना है। समाज एकजुटता रखनी है। देश को और आगे ले जाना है। विपक्षी एकता जरुरी है। हमारी इसमें व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है। सिर्फ हम चाहते हैं कि सभी एकजुट होकर रहें। देश आगे बढ़े। जब तक हम हैं आपलोगों का पूरा सहयोग करते रहेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button