ताज़ा ख़बरें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए एक बार फिर भारतवंशी ऋषि सुनक ने की दावेदारी

लंदन- 23 अक्टूबर। ब्रिटेन में डांवाडोल आर्थिक संकट के बीच भारतवंशी ऋषि सुनक ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के साथ ही एकबार फिर प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यूनाइटेड किंगडम एक महान देश है लेकिन आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मैं देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना चाहता हूं और अपने देश के लिए योगदान देना चाहता हूं।

भारतवंशी ऋषि सुनक ने यह दावेदारी प्रधानमंत्री लिज ट्रस का इस्तीफा आने के दो दिन बाद की है। सुनक को लिज ट्रस के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऋषि सुनक ने अपनी उम्मीदवारी पर मुहर लगाते हुए देशवासियों को संबोधित करते हुए एक लंबा पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, अब फैसला करना है कि यूके की नई पीढ़ी को अवसर कैसे देना है। इसीलिए मैं कंजरवेटिव पार्टी के लीडर और प्रधानमंत्री पद के लिए सामने हूं। हमने आपके चांसलर के तौर पर सेवा दी है और मुश्किल समय में अर्थव्यवस्था को भी संभाला है। फिलहाल का संकट ज्यादा बड़ा है लेकिन अगर सही व्यक्ति को चुना गया तो अच्छा अवसर जरूर हाथ लगेगा।

उन्होंने कहा कि मेरा ट्रैक रेकॉर्ड वादे पूरे करने का रहा है और 2019 में जो वादे किए गए थे उन्हें भी पूरा किया जाएगा। सरकार में एकता, प्रोफेशनलिजम और विश्वसनीयतता रहेगी। ऋषि सुनक के पास पहले से ही 100 सदस्यों का समर्थन है। सुनक का मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से हो सकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button