ताज़ा ख़बरें

ब्रिटिश मंत्री ने संसद में कहा, BBC के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार

लंदन- 22 फरवरी। ब्रिटेन के प्रमुख प्रसारणकर्ता बीबीसी के भारतीय कार्यालयों पर आयकर सर्वेक्षण के बाद ब्रिटिश सरकार का औपचारिक बयान सामने आया है। ब्रिटेन के मंत्री ने संसद में एलान किया है कि ब्रिटिश सरकार मजबूती से बीबीसी के साथ खड़ी है। मंत्री ने बीबीसी की संपादकीय स्वतंत्रता का बचाव भी किया।

पिछले सप्ताह बीबीसी के भारत में दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों में भारतीय आयकर विभाग ने सर्वेक्षण किया था। इसके बाद ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में उठाए सवाल के जवाब में ब्रिटेन के मंत्री डेविड रटली ने कहा कि सरकार आयकर विभाग द्वारा चल रही जांच पर लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी नहीं कर सकती है, लेकिन मीडिया स्वतंत्रता और भाषण की स्वतंत्रता का हमेशा समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बीबीसी के लिए खड़ी है और बीबीसी को धन भी मुहैया कराती है।

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि वे बीबीसी के लिए संपादकीय स्वतंत्रता चाहते हैं। बीबीसी ब्रिटिश सरकार की आलोचना करता है, विपक्षी दल की आलोचना करता है और बीबीसी के पास पूरी स्वतंत्रता है। यह स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है और भारत सरकार सहित हम दुनिया भर में अपने दोस्तों को इसके महत्व को बताने में सक्षम होना चाहते हैं।

मंत्री ने कहा कि संचालन और संपादकीय रूप से स्वतंत्र बीबीसी सार्वजनिक प्रसारक के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार जिन 12 भाषाओं में सेवाओं को वित्तपोषित करती है, उनमें चार भारतीय भाषाएं गुजराती, मराठी, पंजाबी और तेलुगु शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन आगे भी जारी रहेगा क्योंकि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि बीबीसी के माध्यम से हमारी आवाज और एक स्वतंत्र आवाज पूरी दुनिया में सुनी जाए।

विपक्षी सांसदों द्वारा बीबीसी पर आयकर सर्वेक्षण को लेकर भारत सरकार के साथ चर्चा के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि यह भारत के साथ हमारे व्यापक और गहरे संबंधों के कारण है कि हम एक व्यापक श्रेणी के मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम हैं। रचनात्मक तरीके से यह मुद्दा उठाया गया है और ब्रिटिश सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button