ताज़ा ख़बरें

 बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी एमसीएलआर दर बढ़ाई, नई दरें सोमवार से होंगी लागू

नई दिल्ली- 10 दिसंबर। इंडियन ओवरसीज बैंक के बाद के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बीओबी ने आरबीआई के रेपो रेट में 0.35 फीसदी वृद्धि के बाद सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.25 से 0.30 फीसदी तक इजाफा किया है। बैंक की नई दरें सोमवार से लागू होंगी।

बीओबी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया कि एक दिन की एमसीएलआर 0.25 फीसदी बढ़ाकर 7.50 फीसदी किया गया है। एक महीने के लिए एमसीएलआर को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 7.95 फीसदी कर दिया गया है, जबकि तीन महीने के लिए एमसीएलआर को 0.30 फीसदी बढ़ाकर 8.05 फीसदी किया गया है। छह महीने के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8.15 फीसदी हो जाएगा, जबकि एक साल की अवधि वाले एमसीएलआर को 8.05 फीसदी से बढ़ाकर 8.30 फीसदी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने इसी हफ्ते रेपो रेट 0.35 फीसदी बढ़ाया है, जो 6.25 फीसदी पर पहुंच गया है। इसके साथ ही एचडीएफसी, इंडियन ओवरसीज बैंक के बाद बैंक औफ बड़ौदा ने भी एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है। एमसीएलआर बढ़ने से टर्म लोन पर ईएमआई की दर बढ़ना तय है। दरअसल, अधिकांश बैंकों का कंज्यूमर लोन एक साल के एमसीएलआर पर आधारित होता है। ऐसे में एमसीएलआर दर बढ़ने से पर्सनल लोन, ऑटो और होम लोन महंगे हो सकते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button