
बैंक अधिकारियों व कर्मियों ने ईमानदारी-पारदर्शिता की ली शपथ, क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा,भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण का दायित्व देश के हर नागरिक का कर्तव्य
मधुबनी। स्थानीय उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हाॅल में सेंट्रल विजीलेंस कमीशन के र्निदेश पर सर्तकता जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज नयन के अध्यक्षता एवं जिला समन्वयक प्रवीण कुमार ठाकुर के संचालन में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि देश के आर्थिक राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार बड़ी बाधा है। वर्तमान भौतिकवादी युग में ढृढ़ इच्छाशक्ति तथा जीवन में हर कुछ त्याग करने की अवधारणा लिए बगैर हम भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश की कल्पना नही कर सकते हैं। इससे निजात पाने के लिए सरकार व सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मीयों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी संकल्पित होने की जरुरत है। कार्यक्रम में उपस्थित बैंक अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रतिज्ञा लिया कि हम ईमानदारी-पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए अपने बैंक के माध्यम से आमलोगों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेगें।

अध्यक्षीय सम्बोधन में क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज नयन ने कहा भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का निर्माण हो, इसका दायित्व देश के हर नागरिक का है। उन्होंने बताया कि हमलोगों को स्वयं के जीवन में भी उच्च आचरण प्रस्तुत करना चाहिए,ताकि नयी पीढ़ी उसका अनुसरण कर सके। कार्यक्रम के शुरुआत मे अतिथियों को आरएम ने पाग चादर माला देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ कुमार,माधुरी कुमारी,नीता कुमारी,संगीता कुमारी, साकेत कुमार महासेठ,कुमार सौरभ,अतुल सिंह,सुमित कुमार,कार्मिक प्रबंधक मुख्तार आलम,श्रीकांत,संकेत,शेखर, चंदना, साईराम, देवेश झा,रोहित अग्रवाल,अनिल ठाकुर,राजकुमार रंजन,इंद्रदेव ठाकुर,कुमार गौरव,अजय राय, प्रमोद कुमार,बेबी देवी सहित दर्जनों बैंककर्मी व ग्राहक उपस्थित थे।



