क्राइमबिहार

बेगूसराय में बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी के घर में तोड़फोड़

बेगूसराय-06 नवंबर। बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनापूर गाछी में बेखौफ अपराधियों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर धावा बोलकर कर ध्वस्त कर दिया। हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। मृतक की पहचान नयागांव निवासी बालू कारोबारी नीरज कुमार सिंह उर्फ गोलू कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालू कारोबारी नीरज कुमार सिंह उर्फ गोलू कुमार शनिवार की शाम बाइक से जा रहा था इसी क्रम में सोनापुर गाछी के निकट घात लगाए अपराधियों ने अंधाधुन गोलीबारी कर दी। जिसमें तीन गोली नीरज को लगी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए चलते बने। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बलहपुर निवासी रामानुज सिंह के पुत्र शिवम कुमार के घर पर धावा बोल दिया तथा घर के सामान को जेसीबी से पूरी तरह से तबाह कर दिया। इस दौरान घर में रह रहे लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। वहीं तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। समाचार प्रेषण तक बालू कारोबारी का शव घटनास्थल पर था। पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button