
बिहार सरकार को मिले BPSC के 28 नए अधिकारी
पटना- 03 मई। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर बिहार प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के लिए अनुशंसित 28 अभ्यर्थियों को परीक्ष्यमान (प्रोबेशनर) वरीय उप समाहर्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके साथ राज्य सरकार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 नये अधिकारियों की सेवा मिल गई है। इन 28 नये अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जिला में पदस्थापित करने का आदेश भी जारी कर दिया गया। 28 अधिकारियों के नये बैच में अविनाश कुमार सिंह को पटना,एस. प्रतीक को पश्चिम चंपारण, गौरव सिंह को कैमूर, चंदा भारती को भागलपुर, सुमित कुमार को दरभंगा, आदित्य श्रीवास्तव को गया, आदित्य कुमार को बक्सर, अंकित कुमार को बांका, प्रणव कुमार को नालंदा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह को अरवल, धर्मराज को शेखपुरा, सावन को सुपौल, यशवंत कुमार को पूर्वी चंपारण, राज कुमार को बेगूसराय, श्वेता प्रियदर्शी को सीतामढ़ी में तैनात किया गया है।
शिखा को पटना, मनीष कुमार को सारण, निपुन कुमारी को सारण स्वाती कुमारी को पूर्णिया, सिमरन कुमारी को शिवहर, अनुराधा लक्ष्मी को सारण, ज्योत्सना कृष्ण को पूर्णिया, अमित कुमार को सहरसा, शैल दासन को सहरसा, नेहा कुमारी को रोहतास, सदफ आलम को कटिहार, अरबिंद कुमार को अररिया और जुली कुमारी को मुजफ्फरपुर जिला में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थापित किया गया है।



