बिहार

बिहार विधान परिषद के 7 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

पटना- 22 जुलाई। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सात नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी।

शपथ लेने वालों में अनिल कुमार, अफाक अहमद खां, अशोक कुमार पान्डेय, मुन्नी देवी, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, मो. सोहैब एवं हरी सहनी प्रमुख थे। शपथ लेने वाले सदस्यों को बिहार विधान परिषद की कार्य संचालन नियमावली, डायरी, आवास आवंटन पत्र एवं बिहार विधान परिषद की समिति में मनोनयन से संबंधित पत्र भी भेंट की गई।

शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री द्वय तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, उप नेता सत्तारूढ़ दल नवल किशोर यादव सहित कई सदस्य, भूतपूर्व सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आरम्भ में बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने निर्वाचन संबंधी गजट अधिसूचना को पढ़ा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button