
बिहार
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने की सर्वदलीय बैठक
पटना- 22 फरवरी। बिहार विधानसभा के बजट सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आज बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सर्वदलीय बैठक की। अध्यक्ष ने सभी विधायकों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया।
अध्यक्ष ने कहा कि सदन की गरिमा बनाये रखने की जिम्मेदारी सभी विधायकों की है, इसे सभी ने स्वीकार किया। सत्र में लोगों से जुड़े हुए विधायकों के अधिक से अधिक सवालों को सदन में शामिल किया जाएगा और उसके संतोषजनक उत्तर भी सदन में दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में सभी दल के नेता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी से बिहार में वित्तीय सत्र शुरू हो रहा है। जो 7 मार्च तक चलेंगे। पूर्व की घटनाओं को याद रखते हुए इस बार विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढा दी गयी है इसके लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरा परिसर में लगाये जा रहे है ।



