बिहार

बिहार में सभी सात चरण में होंगे चुनाव, झंझारपुर तीसरे चरण में, दरभंगा,बेगूसराय,समस्तीपुर चौथे और मधुबनी,सीतामढ़ी,मुजफ्फरपुर में पांचवे चरण में होंगे मतदान

पटना- 16 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। जिसके तहत पुरे देष में सात चरणों में मतदान मतदान होंगे। पहला चरण का मतदान 19 अप्रैल,दुसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 07 मई,चौथा चरण 13 मई, 5वां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई एवं 7वां चरण 01 जुन को होंगे। जबकि चार जुन को मतगणना करायी जाएगी। बिहार में सभी सात चरणों में मतदान होंगे। जिसमें पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। जिसमें जमुई,औरंगाबाद,नवादा और गया शामिल है। दुसरा 26 अप्रैल को जिसमें किशनगंज,कटिहार,पूर्णिया,भागलपुर और बांका है। तीसरा चरण 07 मई को है। जिसमें झंझारपुर,मधेपुरा,अररिया,सुपौल एवं खगड़िया है। 13 मई को चोथा चरण का मतदान होगा, जिसमें बेगुसराय,मुंगेर,समस्तीपुर,उजियारपुर और दरभंगा शामिल है। 20 मई को पांचवें चरण में मधुबनी,सीतामढ़ी,सराय,हाजरपुर एवं मुजफ्फरपुर, वाल्मीकी नगर,पश्चिम चंपारण,पूर्वी चंपारण में मतदान होगा। 25 मई को छठे चरण में देवघर,वैशाली,गोपालगंज,सिवान,महराजगंज,नालंदा और पटना साहिब में मतदान होंगे। 01 जुन को सातवें चरण में पाटलिपुत्र,आरा,बक्सर,जहानाबाद और कराकार में मतदान कराए जाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button