
बिहार में रासायनिक खाद की किल्लत दूर करेंगे रसायन मंत्री:डॉ पूनम
नवादा- 16 फरवरी। केंद्रीय उर्वरक लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक और बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की मंत्री डॉ पूनम शर्मा ने कहा है कि जल्द ही केंद्रीय रसायन मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद नवादा, गया, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर,आरा,लखीसराय आदि जिलों में रासायनिक खाद की किल्लत दूर होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य एवं रसायन मंत्री मनसुख मांडवीया से मिलकर बिहार के कई जिलों में रासायनिक खाद की किल्लत को ध्यान में रखकर स्मार पत्र सौंपा है। ताकि किसानों को रासायनिक खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े ।
डॉक्टर पूनम ने कहा कि फर्टिलाइजर लिमिटेड की बैठक में भी केंद्रीय अधिकारियों से रासायनिक खाद की किल्लत के सवाल उठाए ।उसके बाद केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बिहार के किल्लत वाले जिलों में रासायनिक खाद की आपूर्ति करने का आग्रह किया ।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें जल्द ही रासायनिक खाद की किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास कृषि पर निर्भर है। अगर इन जिलों में रसायनिक खाद की किल्लत होगी तो निश्चित तौर पर आर्थिक व्यवस्था चरमरा जाएगी ।इस पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपने मातहत अधिकारियों को रासायनिक खाद की किल्लत दूर करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए भी केंद्रीय मंत्री से बातचीत की है। ताकि बिहार कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था में केंद्र सरकार का बेहतर योगदान हो सके।



