
ताज़ा ख़बरें
बिहार में मिले 3048 नये कोरोना संक्रमित, पटना में 1364
पटना- 07 जनवरी। बिहार में कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्य में आज फिर से बड़ी तादाद नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। राज्य में आज कुल 3048 में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 1364 नए मरीजों की पहचान हुई है।
इसके साथ बिहार में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 8489 हो गयी है। आज पटना में सबसे ज्यादा 1364 मरीज मिले। गया में 293, मुजफ्फरपुर में 130, बेगूसराय में 95, सहरसा में 61 और वैशाली में 72 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।



