एजुकेशन

बिहार में प्रधानाध्यापक के 6421 पदों के लिए निकली रिक्तियां

पटना- 05 मार्च। राज्य सरकार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6421 पदों पर प्रधानाध्यापक के पदों पर बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 2179 पद सुरक्षित होंगे। अभ्यर्थी 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर होगी। बिहार लोक सेवा आयोग को परीक्षा लेने की पूरी जिम्मेवारी दी गई है। 6421 पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर दी गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्राचार्यों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर नहीं होती थी। साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होती रही है। इसमें वरीयता के आधार पर प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति होती रही है।

बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बनने के लिए कम से कम आठ वर्ष कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों में दस वर्षों का अनुभव जरूरी होगा। साथ ही साथ सीबीएसई,बीएसईबी और आईसीएसई से स्थायी संबद्धता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में 12 वर्ष रेगुलर सेवा होना जरूरी होगा। सरकार की ओर से प्रधानाध्यापकों के लिए वेतनमान 35 हजार एवं समय पर अन्य भत्ते शामिल होंगे।

ऐसी होगी लिखित परीक्षा—

प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन से 100 अंक एवं बीएड कोर्स से संबंधित 50 अंकों की परीक्षा होगी। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। प्रत्येक प्रश्नों के लिए एक अंक निर्धारित है,वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। प्रश्न अनुत्तरित होने पर शून्य अंक देय होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। इसमें साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button