बिहार

बिहार में जंगलराज की झलक वर्तमान शासन में दिखने लगी है: उपेंद्र कुशवाहा

सहरसा- 13 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विदाई समारोह की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने अपना युवराज चुन लिया है। बिहार की राजनीति से मुख्यमंत्री के बिछड़ने का समय आ गया है।यह खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार किया है। उक्त बातें गुरुवार को परिसदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक जनता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कही।

उन्होंने कहा कि बिहार की जवाबदेही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ऐसे परिवार को सौंपने जा रहे हैं जिस परिवार ने वर्ष 2005 से पहले प्रदेश को लूटने का काम किया है।वही आम जनता त्राहिमाम कर रही थी।उससे निकलने के लिए लोगों ने विकल्प के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन दिया। एक बार फिर से बिहार के ऐसे लोगों को जिम्मेदारी सौंपने में नीतीश कुमार लगे हैं।इसलिए राज्य के आमजन परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार पुनः उसी स्थिति में नहीं लौटे इस उद्देश्य को लेकर वे अपने संगठन के साथ लोगों से जुड़ रहे हैं। आम लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।यह सभी जिले में हो रहे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में साफ तौर पर दिख रहा है।साथ ही रास्ते में जो लोगों का हुजूम जुट रहा है उससे साफ परिलक्षित हो रहा है। लोग 2005 के पूर्व की स्थिति नहीं चाहते हैं। राज्य का कोई वर्ग पीछे जाये यह स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले वाली झलक अब शासन में दिखने लगी है। अभी शासन में उन्हीं का चल रहा है। शिक्षा मंत्री के रवैया से लोग तंग तबाह हैं। प्रतिदिन नया नया फरमान जारी हो रहा है।पूरा शिक्षा विभाग कंफ्यूज्ड है। शिक्षा विभाग पर मंत्री की नजर नहीं है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ जाति धर्म पर प्रहार कर रहे हैं। आगे आने वाले दिनों में स्थिति और विकराल होने वाली है।उन्होंने भाजपा गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि पार्टी ने अभी एनडीए गठबंधन में शामिल होने का निर्णय नहीं लिया है। मोटे तौर पर 2005 से पहले की स्थिति में बिहार नहीं जाय इसे बचाने वाले के साथ गठबंधन किया जा सकता है। गठबंधन किस पार्टी से तय होगी यह पार्टी के लोग बैठकर निर्णय करेंगे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा,जिला अध्यक्ष अर्चना,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ,राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक,प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी,प्रदेश महासचिव बृजेन्द्र कुमार पप्पू, प्रदेश महासचिव उर्मिला पटेल, प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जिशु, प्रदेश उपाध्यक्ष इजहार आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज,आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष रौशन राजा,प्रदेश महासचिव चंदन बागची आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button