क्राइमबिहारभारत

बिहार: मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से 5 की मौत, 5 की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर- 09 नवंबर। बिहार में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया एवं बरियारपुर गांव में सोमवार व मंगलवार को एक-एक कर 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात्रि में शराब पार्टी चली थी। जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें दो की मौत सोमवार देर रात को ही हो गयी। जबकि तीन लोगों ने मंगलवार को ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि शराब पार्टी में कथित तौर पर जहरीली शराब का सेवन लोगों ने कर लिया। जिसका नतीजा यह रहा कि एक-एक कर पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार शराब का सेवन करने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्र में चर्चा है कि शराब पार्टी के बाद इन सभी की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद इन सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया था।

मौत के बाद गांव में लोगों की भीड़।

पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों द्वारा क्षेत्र में प्रचार प्रसार जोरों पर है। इसी दौरान पार्टी हुई थी। एहतियातन पुलिस ने इलाके में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इलाजरत लोगों के परिजनों से बातचीत एवं पूछताछ कर रही है। जिससे कई सच्चाई सामने आयी है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अशोक राय,28 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ गोपी, 50 वर्षीय दिलीप राय एवं 65 वर्षीय रामबाबू राय उर्फ सिखिल एवं मानिकपुर गांव निवासी 50 वर्षीय शहजाद के तौर पर हुई है। वहीं पांच लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी—

मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ उनके परिजनों के बयान आने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा। फिलहाल जिस तरह से घटना घटी है, हाल ही में इसी तरह की घटना जिले के सरैया में भी घटी थी। एसएसपी ने बताया कि इलाके में छापेमारी चल रही है और पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

दस दिनों में घटी दुसरी घटना—

मालूम हो कि 10 दिनों के भीतर मुजफ्फरपुर जिले में यह दूसरी घटना है। पिछले दिनों मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के दरगाह गांव में भी जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button